Lucknow News: लोहिया संस्थान में मरीजों को सस्ते इलाज का तोहफा, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

0 443

लखनऊ: दिवाली बाद लोहिया संस्थान में मरीजों को सस्ते इलाज का तोहफा मिल सकता है। भर्ती मरीजों को सस्ता इलाज मिलेगा। नई दरें संस्थान के तीनों परिसर में लागू होंगी। अधिकारियों ने जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद जाहिर की है।

संस्थान में करीब 1000 बेड हैं। तीन अलग-अलग स्थानों पर मरीजों की भर्ती की व्यवस्था है। हॉस्पिटल ब्लॉक, सुपर स्पेशियालिटी और शहीद पथ स्थित मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। लोहिया अस्पताल का संस्थान में विलय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित अस्पताल में अभी तक मुफ्त इलाज मिल रहा था। अब उसमें शुल्क लिया जा रहा है। मरीजों को राहत देते हुए संस्थान प्रशासन ने भर्ती शुल्क व जांच आदि की दरें घटाने का फैसला किया है।

पहले चरण के तहत प्रस्ताव को यूजर चार्जेज कमेटी ने हरी झंडी दिखा दी है। इसके बाद संस्थान प्रशासन प्रस्ताव को शासन व जनरल बॉडी के समक्ष रखेगी। इससे भर्ती मरीजों को सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है। अभी 250 रुपये प्रतिदिन का शुल्क चुकाना पड़ रहा है। ऑपरेशन, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी समेत दूसरी जांच का शुल्क चुकाना पड़ रहा है। इसमें कटौती की उम्मीद है। इसके बाद तीनों परिसर में एक ही तरह का शुल्क लागू होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.