योगी की राह पर चले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, शपथ ग्रहण के बाद दिया ये बड़ा निर्देश

0 431

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद मोहन यादव ने बुधवार को बड़ा निर्देश जारी किया। बता दें कि मंत्रालय में काम संभालने के तत्काल बाद उन्होंने धार्मिक स्थलों तथा अन्य स्थलों में अनियमित अथवा अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किया।

शपथ ग्रहण करने के बाद मोहन यादव ने मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मुख्य सचिव वीरा राणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सरकारी दिशा-निर्देश के मुताबिक, लाउडस्पीकर एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियम विरुद्ध तेज आवाज में बिना अनुमति के उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। राज्य शासन द्वारा प्रदूषण तथा लाउडस्पीकर आदि के अवैधानिक उपयोग की जांच के लिए सभी जिलों में उड़न दस्तों के गठन का निर्णय लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.