प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसाः 11 बच्चे पानी में बहे, डूबने से चार की मौत

0 379

दतिया: मध्यप्रदेश के दतिया जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार बच्चों की डूबने से मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर से कुछ दूर स्थित बिड़निया गांव में शाम को कुछ बच्चे प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। वहां पर 11 बच्चे पानी से भरे गड्ढे की गहरायी में डूबने लगे। छह बच्चों को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया, लेकिन चार को नहीं बचाया जा सका और उनकी मौत हो गई। जबकि एक की तलाश अभी जारी है।

घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत बच्चों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। इनकी पहचान अंश, प्रतिज्ञा, कृष्णा और आस्था के रूप में हुयी है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को नियमों के अनुरूप आर्थिक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। शहर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृत बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.