नवंबर में अमृतसर से कुआलालंपुर के लिए फ्लाइट शुरू करेगी मलेशिया एयरलाइंस

0 366

चंडीगढ़: पंजाब से विदेशों में जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। मलेशिया एयरलाइंस ने पंजाब के अमृतसर से फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरेगी। अभी तक मलेशिया एयरलाइंस सिर्फ नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई से उड़ान भर रही थी।

फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के सचिव योगेश कामरा ने बताया कि मलेशिया एयरलाइंस आठ नवंबर से दोनों शहरों के बीच सप्ताह में दो दिन बुधवार व शनिवार को उड़ान भरेगी। कामरा ने बताया कि अभी तक बैटिक एयर सप्ताह में तीन दिन उड़ान भर रही है। एयर एशिया एक्स 3 सितंबर से सप्ताह में चार दिन उड़ान भरना शुरू करेगी।

मलेशिया एयरलाइंस का यह विमान शाम 6.50 बजे मलेशिया समय के अनुसार कुआलालम्पुर से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान लगभग साढ़े 4 घंटे के ठहराव के बाद रात 11.25 बजे भारतीय समय अनुसार मलेशिया के कुआलालम्पुर के लिए उड़ान भरेगा। दोनों देशों के बीच यह सफर 5.35 घंटों का रहेगा। एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट पर इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.