मेरा दिल ये पुकारे आ जा, कौन है पाकिस्तानी गर्ल आयशा सोशल मीडिया पर मचा रही है तबाही

0 473

जबसे इंस्टाग्राम रील्स को ट्रेंड बढ़ा है तभी से नए नए वीडियो देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी लड़की का डांस क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आयशा नाम की इस लड़की ने शादी के रिसेप्शन में मेरा दिल ये पुकारे आजा गाने पर डांस किया। वो डांस वीडियो जबरदस्त वायरल हो गया। यही नहीं लोगों में भी इस गाने पर रील बनाने की होड़ लगी है। आयशा पाकिस्तान में लाहौर की रहने वाली है।

हालांकि आयशा को खुद इंस्टाग्राम का शौक नहीं है। टिकटॉक पर वो जरूर एक्टिव रही हैं। इंस्टाग्राम पर आयशा ने 14 पोस्ट शेयर किए हैं और उनके 175 हजार फॉलोअर्स हैं। आयशा की टाइमलाइन पर आखिरी वीडियो शादी के फंक्शन की क्लिप है, जिसे 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उनकी क्यूट स्माइल ने इंटरनेट का दिल जीत लिया है। अगर आप आयशा की जिंदगी की एक झलक चाहते हैं, तो आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों पर एक नजर डाल सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.