माइक्रोसॉफ्ट 3 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंचने वाली एप्पल के बाद दूसरी कंपनी बनी

0 295

सैन फ्रांसिस्को (San Francisco)। सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (software company microsoft) 3 ट्रिलियन डॉलर (3 trillion dollars) (करीब 249.40 लाख करोड़ रुपये) की कंपनी बन गई है। कंपनी ने अपने 48 साल के इतिहास में पहली बार यह मुकाम हासिल किया है। बाजार पूंजीकरण (Market capitalization) के लिहाज से दुनिया के टॉप 10 कंपनियों (top 10 companies) में एप्पल पहले नंबर पर है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट दूसरे नंबर पर है।

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट बुधवार देर रात नैस्डैक पर कारोबार के दौरान अपने शेयर के 1.5 फीसदी चढ़ने के बाद शानदार मार्केट कैप वैल्यूएशन पर पहुंच गई। माइक्रोसॉफ्ट 3 ट्रिलियन डॉलर के प्रतिष्ठित आंकड़े तक पहुंचने वाली एप्पल के बाद दूसरी कंपनी है। टिम कुक के नेतृत्व वाली एप्पल ने करीब दो साल पूर्व 3 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया था।

एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के बाद तीसरे नंबर पर 170.09 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप के साथ ऑयल एंड गैस कंपनी सऊदी अरामको काबिज है, जबकि 155.46 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ चौथे नंबर पर गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट है। पांचवें नंबर पर ई-कॉमर्स बिजनेस प्लेटफॉर्म अमेजन है, जिसकी मार्केट कैप 134.68 लाख करोड़ रुपये है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.