मंत्री गुलाब देवी ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों को दी बधाई

0 538

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है।

उन्होनें हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस पटेल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दिव्यांशी सहित इन परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम और मेधा से इन परीक्षाओं के टॉपर के रूप में अपना नाम दर्ज किया।उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.