मिचेल स्टार्क बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, कुछ ही देर में तोड़ दिया पैट कमिंस का रिकॉर्ड

0 419

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. मुंबई और दिल्ली के बीच 9.60 करोड़ रुपए तक की बोली लगी. इसके बाद गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राडइर्स ने बोली लगानी शुरू कर दी. अंत में कोलकाता ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा.

स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात और कोलकाता के बीच लंबा मुकाबला चला. गुजरात ने आखिरी बोली 24.50 करोड़ रुपए की लगाई. लेकिन कोलकाता ने इससे ज्यादा की बोली लगाते हुए स्टार्क को खरीद लिया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.