मोहन भागवत ने भी संघ मुख्यालय में फहराया तिरंगा, दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

0 450

नई दिल्ली: संपूर्ण राष्ट्र आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि भारत को काफी संघर्ष के बाद आजादी मिली और उसे आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को यह सोचना चाहिए कि वे देश को क्या दे रहे हैं।

‘भारत विश्व को शांति का संदेश देगा’
दरअसल, आजादी की 75वीं सालगिरह पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थित संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भागवत ने वहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व को शांति का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि आज गर्व और संकल्प का दिन है। देश को बहुत संघर्ष के बाद आजादी मिली। उसे आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है।

संघ मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच समारोह
मोहन भागवत ने यह भी कहा कि लोगों को नहीं पूछना चाहिए कि देश और समाज उन्हें क्या देता है, बल्कि यह सोचना चाहिए कि वे देश को क्या दे रहे हैं। संघ मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आरएसएस के कुछ स्वयंसेवक और प्रचारक मौजूद थे। आरएसएस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेशमबाग क्षेत्र स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.