दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक, जलभराव से यातायात बाधित

0 597

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी है. सुबह से हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दिल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव की वजह से यातायात बाधित रहा. जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को घंटों सड़क पर ही बैठना पड़ा।

दिल्ली में मानसून के आने की जानकारी मौसम विभाग ने पहले ही दे दी थी। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज पूरे उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, राजस्थान के कुछ हिस्सों, पूरी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

भारी बारिश के कारण दिल्ली जाने वाली दो उड़ानों को भी डायवर्ट किया गया है। बारिश के कारण तापमान गिरकर 27.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रेलवे अंडरपास पुल प्रह्लादपुर पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है. जलजमाव के कारण दोनों रास्ते बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राज्य के नालों की सफाई और गाद निकालने के काम में लापरवाही बरती गई है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल ने दावा किया है कि नालों से गाद निकालने के नाम पर दिल्ली सरकार ने सिर्फ खाना बनाया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.