ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत: मेला देखने जा रही थी, ट्रैक किनारे चलते समय हुआ हादसा

0 313

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत रेलवे लाइन के किनारे जा रही मां बेटी कि बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने घटना के संबंध में आज देर शाम जानकारी देते हुए बताया की कोतवाली देहात अंतर्गत अवंती बाई नगर के रेलवे आउटर सिग्नल के पास श्रीमती सोनी राजपूत (30) एवं उसकी बेटी पिंकी (आठ) निवासी ग्राम सोहावल हर गांव कस्बे में स्थित कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखने के लिए पैदल रेलवे लाइन के किनारे किनारे जा रही थी।

रेलवे लाइन क्रॉस करते समय अचानक आई मालगाड़ी की चपेट में दोनों आ गई जिसमें पिंकी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसकी माता सोनी राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल महिला को जिला चिकित्सालय भेजा जहां पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात पुलिस शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज कर मामले की वैधानिक कारर्वाई कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.