नई संसद में एसी की ठंडक से सांसद परेशान, सोनिया गांधी समेत कई सांसदों की तबीयत हुई खराब

0 330

नई दिल्ली: संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार (19 सितंबर) से नई संसद में चल रहा है. इस दौरान लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई और ये पास हो गया. इसको लेकर जमकर राजनीति हो रही है और माहौल में गर्मी भले ही नजर आ रही हो लेकिन नई संसद में एसी की ठंडक से बहुत से सांसद परेशान हैं.

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह की तबीयत खराब हो गई और उन्हें दवाई लेनी पड़ी. दवा के पैकेट के साथ नजर आए अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि नए संसद के एसी के कारण कई सांसद बीमार पड़े. जानकारी के मुताबिक इसकी शिकायत एक दर्जन से ज्यादा सांसदों ने राज्यसभा सभापति से की है.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि एसी की ठंडक के कारण कल शाम सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई. जिस वजह से वो महिला आरक्षण बिल पर मतदान के वक्त सदन में मौजूद नहीं रह पाईं. सोनिया गांधी ने कल महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में भाग लिया था और लम्बे समय तक सदन में बैठीं थीं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.