अलीगढ़ में शादी से 8 दिन पहले युवती की हत्या, ऑनर किलिंग या कुछ और?

0 299

अलीगढ़: अलीगढ़ में विवाह से 8 दिन पहले एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। युवती के गांव में एक युवक से प्रेम संबंध भी बताई जा रहे हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग व ऑनर किलिंग दोनों एंगल पर काम कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मामले का देश शाम तक खुलासा कर दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि थाना क्वार्सी क्षेत्र के गांव बरहेती में एक युवती की दो नवंबर को शादी थी। शादी की तैयारी चल रही थी। बुधवार की रात युवती शौच के लिए घर से बाहर गई थी। वहां से वापस नहीं लौटी। परिवार जनों को युवती घर के पास एक खेत में पड़ी मिली। परिजन युवती को घर ले गए। डॉक्टर को बुलाया तो डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस में मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.