नेशनल हेराल्ड मामला: ईडी सोनिया से वही सवाल पूछेगा जो राहुल से पूछे गए थे

0 646

नई दिल्ली । नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को तलब किया है. उनसे वही सवाल पूछे जाएंगे जो राहुल गांधी से उनकी पांच दिनों की पूछताछ के दौरान पूछे गए थे। ईडी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईडी ने सोनिया गांधी को जुलाई के मध्य में जांच में शामिल होने को कहा है। उनसे पहले 23 जून को पूछताछ की जानी थी जिसे स्वास्थ्य कारणों से टाल दिया गया था।

सूत्रों ने कहा, “हमें यंग इंडिया और एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) के बीच सौदे में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ करनी है।” इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि स्वर्गीय मोतीलाल वोरा इन मामलों को देख रहे हैं। यंग इंडिया में वोरा की 12 फीसदी हिस्सेदारी थी जबकि राहुल गांधी और सोनिया गांधी की 76 फीसदी हिस्सेदारी थी।

ईडी के मुताबिक पूरे सौदे में गांधी परिवार को सबसे ज्यादा फायदा हुआ.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.