रणवीर और आलिया की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का नया गाना ‘व्हाट झुमका’ रिलीज

0 511

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का आज दूसरा गाना ‘व्हाट झुमका’ (What Jhumka) भी रिलीज हो गया है। ये गाना पुराने गाने ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’ का रीमेक है।

फिल्म का नया गाना सारेगामा के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। जिसमें रणवीर और आलिया को जबरदस्त कमर तोड़ डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने गाया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने गाने के लिरिक्स को लिखा है जबकि मदन मोहन और प्रीतम ने इसे म्यूजिक दिया है।

‘व्हाट झुमका’ गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘तुम क्या मिले’ रिलीज हुआ था। इस गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिला था। बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.