NIA ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मारे छापे

0 282

श्रीनगर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की पुलवामा जिले के दो स्थानों सेथरगुंड और उगरगुंड में छापे मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के कर्मियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के साथ तड़के इन स्थानों पर आवासीय भवनों पर छापे मारे। उन्होंने कहा कि ये छापे आतंकवाद के एक मामले में एनआईए की जांच का हिस्सा हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.