2024 से पहले यूपी की सड़कों को अमेरिका से भी अच्छा बनाएंगे: नितिन गडकरी

0 452

लखनऊ । केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश को 8 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सड़कों को 2024 से पहले अमेरिका से भी बेहतर बनाना है।

शनिवार को इंडियन रोड कांग्रेस के 81वें अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपने उद्बोधन में इस पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सड़कों को 2024 से पहले अमेरिका से भी बेहतर बनाना है। इसके लिए मोदी सरकार आने वाले दिनों में यूपी के लिए पांच लाख करोड़ रुपए स्वीकृत करने जा रही है।

नितिन गडकरी ने कहा कि फिलहाल आज आज आठ हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी जा रही हैं। इसमें शाहाबाद-हरदोर्ह बाईपास, शाहजहांपुर से शाहाबाद बाईपास, मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा- काशीपुर बाईपास, गाजीपुर-बलिया बाईपास के अलावा 13 आरओबी के लिए कुल 8 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये तो केवल शुरूआत भर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। अच्छी सड़कों के निर्माण के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.