अब ट्विटर की नई पहचान, जल्द उड़ेगी चीढ़िया, मस्क ने शेयर किया नया लोगो- वीडियो

0 408

नई दिल्ली: जब से ट्विटर की कमान एलन मस्क ने अपने हाथ ली है तबसे वो ट्विटर को लेकर आये दिन नई जानकारी लोगों तक पहुंचाते है। ऐसे में आज ट्विटर को लेकर और एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जैसा कि हमने आपको बताया बीते कुछ दिनों से हो रहे ट्विटर के लिए बदलाव अब आम हो चुके हैं। ऐसे में अब मस्क ने फ्री यूजर्स के लिए डीएम लिमिट लगाई है ताकि बॉट और स्पैम पर काबू पाया जा सके।

उड़ जाएगी ट्विटर की चिड़िया बता दें कि अब इसके बाद से फ्री यूजर्स एक सीमित संख्या में ही लोगों को मैसेज भेज सकते हैं। इस बीच, एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है जिसने सभी को चौंका दिया है। जी हां दरअसल, एलन मस्क ट्विटर का लोगो बदलने वाले हैं। इससे जुड़ी जानकारी खुद मस्क ने दी है।

अभागा नया लोगो एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि जल्द हम ट्विटर ब्रांड और पक्षियों को गुड बॉय बोल देंगे। एक और ट्वीट में मस्क ने लिखा कि यदि आज रात तक कोई बढ़िया लोगो पोस्ट होता है तो वे उसे कल से लाइव कर देंगे। यानि वही ट्विटर का नया लोगो हो जाएगा। अब देखना यह होगा कि यह लोगों आखिर कितनी जल्दी बदलता है।

कैसे होगा ट्विटर का नया लोगो जानकारी के लिए आपको बता दें कि ट्विटर का नया लोगो X होगा। दरअसल एलन मस्क को X वर्ड काफी पसंद है और उन्होंने अपनी सभी कंपनियों के नाम में X शब्द का इस्तेमाल किया है। जी हां फिर चाहें SpaceX हो या Xai .जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब ट्विटर को भी X के नाम से जाना जाएगा।

ऐसा हो सकता हैं नया लोगो दरअसल इस बारे में जानकारी देते हुए एलन मस्क ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें X नजर आ रहा है। दरअसल, उन्होंने यूजर्स से एक बढ़िया X लोगो को शेयर करने के लिए कहा है ताकि वे कल सुबह तक लोगो को बदल पाए। ऐसा लगता है कि मस्क को ये लोगो पसंद आया है, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया है। इस लोगो को SawyerMerritt नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। ऐसे में अब ट्विटर के लोगों बदलने की चर्चा तेजी हो गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.