बिग बॉस OTT 3 के फिनाले में आएगा अब असली मजा

0 375

मुंबई : अनिल कपूर होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले अब ज्यादा दूर नहीं है। बहुत जल्द दर्शकों को इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल जाएंगे और फिर बस कुछ वक्त का इंतजार और बाकी होगा। एक तरफ जहां बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर का नाम अनाउंस होने में बस कुछ ही हफ्ते बाकी हैं वहीं दूसरी तरफ सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 18 की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि Bigg Boss 18 के लिए सलमान खान ने हामी भर दी है और इसकी शुरुआत अक्तूबर के पहले हफ्ते में हो सकती है।

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो की रिलीज डेट के बाद अब इसके पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है। बिग बॉस से जुड़ी खबरें जारी करने वाले प्लेटफॉर्म द खबरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम सीजन 18 के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट होंगे। बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब दर्शक फिर एक बार सलमान खान को दबंग अंदाज में शो होस्ट करते देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर पर पब्लिक के रिएक्शन की बात करें तो एक फॉलोअर ने लिखा- अभी मजा आएगा ना भिड़ू। वहीं एक शख्स ने लिखा- वाइल्ड कार्ड के तौर पर मनीषा रानी को ले आना। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मुझे पता है कि आप लोग सुनेंगे नहीं लेकिन अगर आप लोग फिस से बिग बॉस का चार्म वापस लाना चाहते हो तो आपसे अपील है कि प्लीज पिछली बार की तरह किसी इन्फ्लुएंसर या छपरी यूट्यूबर को मत लाना।” एक फॉलोअर ने लिखा- अरे बार रे, यह वाला खत्म नहीं हुआ और नया ला रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.