अब चुनावों में मिलेंगे सटीक रिजल्ट, Google ने चुनाव आयोग के साथ की साझेदारी

0 242

नई दिल्ली : अल्फाबेट इंक के स्वामित्व वाली गूगल (google) ने आगामी आम चुनावों के दौरान गलत सूचना के प्रसार को रोकने, चुनाव के सही परिणाम बताने के लिए भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के साथ हाथ मिलाया है। गूगल इंडिया ने इसकी जानकारी अपने एक ब्लॉग में दी है।

गूगल ने कहा है कि भारत में आगामी लोकसभा चुनाव के लेकर खास तैयारी की गई है। गूगल ने कहा है कि हम चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि लोगों को चुनाव और वोटिंग से संबंधित जानकारी अंग्रेजी और हिंदी दोनों में सटीक तौर पर मिल सके। गूगल ने कहा है कि हम एआई से तैयार किए गए कंटेंट को पहचान करने के तरीके भी लोगों को बताएंगे।

इस तरह के मौके पर विज्ञापनदाता एआई का गलत इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हम भी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम लोगों को अधिक पारदर्शिता के साथ जानकारी मिले। हमारी विज्ञापन नीतियां पहले से ही लोगों को गुमराह करने के लिए हेरफेर किए गए मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाती हैं, जैसे डीपफेक या छेड़छाड़ की गई सामग्री।

Google ने कहा कि वह एआई से तैयार किए गए कंटेंट को यूट्यूब पर पहले से ही लेबल करना शुरू कर दिया है। गूगल ने हाल ही में कोलिशन फॉर कंटेंट प्रोविनेंस एंड ऑथेंटिसिटी (C2PA) के साथ साझेदारी की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.