परिवहन मंत्री के निर्देश पर जनपद लखनऊ एवं अयोध्या में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

0 235

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देशों के क्रम में कल शाम 8ः00 बजे से आज सुबह 5ः00 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के तहत जनपद लखनऊ में कुल 55 बसों का चालान एवं 22 बसों को बंद किया गया। इसी प्रकार जनपद अयोध्या में 123 बसों का चालान एवं 32 बसों को बंद किया गया।

यह जानकारी देते हुए उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि जनपद लखनऊ एवं जनपद अयोध्या में विभिन्न टीमें गठित करके अनधिकृत बसों के संचालन को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी परिस्थिति में अनधिकृत एवं ओवरलोड वाहनों का संचालन नहीं होना चाहिए।

निर्मल प्रसाद ने बताया कि चेकिंग अभियान में जनपद लखनऊ से अमित राजन राय, उदित नारायण, अखिलेश द्विवेदी, योगेंद्र यादव, आभा त्रिपाठी तथा जनपद अयोध्या से दयाशंकर, मनोज कुमार, अरविंद कुमार सिंह, संजय गुप्ता एवं विवेक कुमार सिंह को इस चेकिंग अभियान के लिए नामित किया गया था।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.