जन्माष्टमी के पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और PM मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी

0 250

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पोस्ट पर लिखा- “जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई देती हूं। यह त्योहार हमें भगवान श्री कृष्ण के दिव्य आदर्शों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है। आइए इस अवसर पर, हम भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को आत्मसात करें तथा देश की प्रगति और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लें।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा, “जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण के जन्म दिवस पर, जो दिव्य प्रेम, ज्ञान और धार्मिकता के प्रतीक हैं, जन्माष्टमी का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पावन दिन को मनाते हुए, आइए हम भगवान कृष्ण की शाश्वत शिक्षाओं पर विचार करें और उनके अनुसार जीवन जीने का प्रयास करें, जिससे हमारे समाज में एकता, शांति और सद्भाव को बढ़ावा मिले।” वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, “आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा, “समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! इस शुभ अवसर पर, मैं प्रभु से सभी के सुख, समृद्धि और निरंतर उन्नति की कामना करता हूं। भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप सभी पर बनी रहे।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए लिखा, “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आप सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की भगवान कृष्ण से प्रार्थना करता हूं।”

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आशा करता हूं कि हर्ष और उल्लास का यह पर्व आप सभी के जीवन को नई उमंग एवं उत्साह से भर दे।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.