मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने पुलिस की कार को रौंदा, एक की मौत

0 610

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर दिन प्रतिदिन हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे है। कोतवाली सुरीर क्षेत्र में रात को गश्त कर रहे सीओ मांट की कार को माइल स्टोन 90 पर यू टर्न लेते वक्त पीछे से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में कार पलट गई। सीओ के 40 वर्षीय कार चालक विपिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और इस हादसे में सीओ मांट नीलेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मांट, सुरीर, नौहझील का पुलिस बल एक्सप्रेस वे पर भेजा और घायल सीओ को सिटी अस्पताल मथुरा में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मौके से ट्रक को बरामद कर लिया गया है। वहीं गाड़ी चालक की मृत्यु के बाद पुलिस विभाग में मातम छाया हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.