बाबा के बुल्डोजर को संविधान और कानून ही रोकेगा: अखिलेश यादव

0 641

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कि बाबा के बुल्डोजर को संविधान और कानून ही रोकेगा। उन्होंने कहा कि कागजों में मैंने देखा है कि जिसके घर में बुल्डोजर चला वह मकान उसकी पत्नी के नाम है। क्या सरकार अब उन्हें नया मकान देगी? उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ बांटने का काम कर रही है। कोई भी सच्चा हिंदू किसी भी धर्म के खिलाफ गलत नहीं बोलेगा।

सर्किट हाउस मेंआयोजित प्रसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए समाजवादी पार्टी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन देगी। उन्होंनेे बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं व व्यापारियों की खस्ता हालत का भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर निशाना साधा।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार बजट पेश करने के बाद कहती है कि यह बड़ा बजट है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि अगर बजट बड़ा है तो प्रदेश के नौजवान परेशान क्यों हैं। सड़कों पर आवारा पशु क्यों घूम रहे हैं। बिजली सस्ती क्यों नहीं हो रही है। सरकार धीरे-धीरे हर सरकारी चीजें बेच दे रही है।ऐसे में लोगों को रोजगार कैसे मिलेगा, जो मिलेगा वो भी आउटसोर्सिंग का।

प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के आयोजन लगातार हो रहे हैं, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा। अखिलेश ने कहा कि मैं विपक्ष में रहकर अपनी भूमिका अच्छे ढंग से निभाता हूं। इस मौके पर मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, जय सिंह राना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.