दोस्त को घर छोड़कर लौट रहे 2 युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, एक की सांसे थमी…दूसरे की हालत गंभीर

0 232

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में भयानक सड़क हादसा हो गया, जहां पर तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत (Death of a Youth) हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्त को छोड़कर घर लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ। वहीं, घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सरदारगंज चौक के पास की है। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा हुआ। मृतक युवक की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के साहिट गांव निवासी आकाश कुमार (25) के रूप में की हुई ई है, जो कि पेशे से एक बेवरेज कंपनी का डीलर था। वहीं घायल युवक भी उसी गांव का रहने वाला अंकुश कुमार है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्त को छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सरदारगंज चौक के पास एक हाईवा ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आकाश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद हड़कंप मच गया।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Bihar Police) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.