बिहार में हुए हादसे में शामली के दो युवकों की दर्दनाक मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

0 324

शामली। बिहार में हुए एक हादसे में शामली जनपद के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों के शव गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किए गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के गांव सुन्ना निवासी आनम व साहिल, अपने चचेरे भाई आरिस के साथ मेरठ से ट्रक में गिरिस लोड कर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे। रविवार को बिहार के जिला भोजपुर थाना शाहपुर के गांव इटावा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनों युवकों के ट्रक में एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में आनम और आरिस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। परिजन दोनों युवकों के शव लेने के लिए बिहार रवाना हो गए। सोमवार को दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद लाए गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.