Pakistan: मुहर्रम से पहले 10 आतंकवादी गिरफ्तार, बड़े हमले की रच रहे थे साजिश

0 422

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां शुक्रवार को 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये आतंकवादियों की चीनी नागरिकों सहित अन्य विदेशियों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। साथ ही ये आतंकी पंजाब प्रांत में एक मुहर्रम समारोह को भी निशाना बनाने की फिराक में थे।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने पंजाब के लाहौर, अटक, सरगोधा, गुजरांवाला, मुल्तान और डीजी खान जिलों में खुफिया आधारित अभियानों के दौरान ये गिरफ्तारियां कीं हैं। वही सीटीडी ने एक बयान में कहा कि पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित संगठनों के 10 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार करके चीनी समेत विदेशी नागरिकों पर एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है।

बयान के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादी प्रतिबंधित संगठनों तहरीक तालिबान पाकिस्तान(टीटीपी), दाएश(आईएसआईएस), सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान और लश्कर झांगवी(एलईजे) से संबंधित हैं। आतंकवादियों के कब्जे से छह हथगोले, एक आईईडी, 893 ग्राम विस्फोटक, सात डेटोनेटर्स आदि के साथ प्रतिबंधित संगठनों का साहित्य बरामद हुआ।

बयान में कहा गया कि आतंकवादी प्रांत में मुहर्रम के जुलुस को बाधित करने के साथ ही महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थानों और विदेशी नागरिकों को निशाना बनाना चाहते थे। संदिग्धों को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया है। इस बीच, पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर घृणित सामग्री साझा करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके बारे में बताय गया है कि वे सोशल मीडिया पर घृणित सामग्री साझा करके सांप्रदायिक अराजकता फैलाना चाहते थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.