लखनऊ में एयरफोर्स के विमान से 2 फ्यूल टैंक जमीन पर गिरे, लोगों में फैली दहशत

0 312

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बीकेटी के गाज़ीपुर गांव में एयरफोर्स के विमान से 2 फ्यूल टैंक जमीन पर गिरे हैं. विमान का फ्यूल टैंक खेत में गिरने से किसानों में दहशत मच गई. मौके पर एयरफोर्स के जवान, पुलिसकर्मी पहुँचे. जहां हवा में उड़ रहे विमान से फ्यूल टैंक जमीन पर गिरे है. विमान काफी ऊंचाई से गिरने के कारण तेज आवाज आई और धमाके से वहा के लोग डर गए.

मौके पर एयरफोर्स के जवान और पुलिसबल मौजूद किए गए. यह घटना लखनऊ में बीकेटी के गाज़ीपुर गांव का मामला है. घटना की जानकारी होने पर एयरफोर्स का बयान सामने आया है कि सिस्टम में खराबी से 2 ड्रॉप टैंक गिर गए. लेकिन एयरफोर्स का विमान सुरक्षित उतर गया है. एयरफोर्स ने ड्रॉप टैंकों को भारतीय वायुसेना ने बरामद किया है.

बता दें कि विमान में सिस्टम में खराबी की वजह से एयरफोर्स के विमान से 2 फ्यूल टैंक जमीन पर गिरे हैं. जिसके कारण विमान का फ्यूल टैंक खेत में गिरने से किसानों में दहशत फैल गई. और ऊंचाई से गिरने के कारण धमाके की आवाज सुनाई दी. जिससे लोग घबराए हुए है. लेकिन मौके पर एयरफोर्स के जवान, पुलिसकर्मी मौजुद हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.