सगाई में परिणीति चोपड़ा ने पहनी ऐसी जूती, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

0 111

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है. वही सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। परिणीति और राघव दोनों अपने इंगेजमेंट लुक में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। परिणीति और राघव दोनों ने सगाई के लिए मिनिमल मगर अट्रैक्टिव ड्रेसअप को चुना था।

वही बात यदि परिणीति की करें तो उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था। परिणीति का सिंपल एवं एलिगेंट कुर्ता सेट सभी को पसंद आया आया, जिसमें ज्वेल नेक, टोन-ऑन-टोन एम्ब्रॉएडरी एवं पर्ल एम्बेलिशमेंट्स लगे थे। परिणीति की सिंपल डायमंड जूलरी पर भी सबका ध्यान गया क्योंकि उनसे उन्हें ब्राइडल लुक मिला था। परिणीति ने बेजवेल्ड मांग टिक्का एवं पोल्की झुमके पहने थे। साथ ही उनकी सगाई की अंगूठी भी बहुत हटकर थी।

परिणीति ने सफेद मोतियों एवं चांदी के डाबका वर्क के पैटर्न वाली जूतियां भी पहनी थीं। जूती की जोड़ी के ऊपर की डिजाइन उसे स्पेशल बनाती हैं, जिनसे परिणीति ने अपने एथनिक वियर में ब्लिंग टच जोड़ा। डबल कुशनिंग एवं वेजिटेबल टैन्ड लेदर सोल वाली ये जूती का दाम बेहद कम है जिसे कोई भी खरीद कर सकता है। परिणीति की ये जूती Fizzy Goblet ब्रांड की हैं तथा आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, इनका भाव 3,400 रुपये है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.