पाकिस्‍तान में हिन्‍दुओं की स्थिति दयनीय, मंदिर में फिर मिली हिंदू बच्‍ची की लाश

0 378

पाकिस्तान : पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति दयनीय होती जा रही है। नाबालिग हिंदू लड़की को उठाकर दोगुने उम्र के शख्स से निकाह करा देना. महिलाओं से दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर देना और स्कूल-कॉलेज जाती लड़कियों का अपहरण कर लेना वहां आम है।

डकैत की धमकी के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं की हत्याओं के दो मामले सामने आए हैं। पहली घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के राजोखानई इलाके की है। यहां हिंदू मंदिर से सात साल की हिंदू लड़की की लाश बरामद की गई है. लड़की के परिवार के मुताबिक वह 23 जुलाई की शाम से लापता थी. लड़की के लापता होने के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बच्ची के पिता ने बताया कि उन्हें हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार होने की भी आशंका है. हालांकि, पुलिस फिलहाल दुष्कर्म की बात से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि बलात्कार या छेड़छाड़ की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकती है! दूसरी घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सामने आई है. यहां रहीम यार खान तहसील के सहार गांव में एक 20 साल के हिंदू लड़के आकाश कुमार भील की लाश खेतों में मिली है. आकाश की शादी अप्रैल 2023 में ही हुई थी। वह 16 जुलाई से लापता थाय. शुरू में पुलिस ने आकाश के दोस्त अकमल भट्टी को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया था, लेकिन सबूतों की कमी का हवाला देकर 23 जुलाई को उसे छोड़ दिया गया।

बता दें कि हाल ही में सीमा के पाकिस्तान से भागकर भारत आने के बाद पाकिस्तान में बवाल मचा है। हाल ही में पाकिस्तानी डकैत रानो शार ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर सीमा को वापस नहीं भेजा गया तो पाकिस्तान में मंदिरों पर हमले किए जाएंगे। उसने सिंध के रेहरकी दरबार पर भी अटैक करने की धमकी दी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.