PAYTM : पेटीएम के निवेशकों का हाल बेहाल, फिर 12 फीसदी टूटा शेयर का भाव

0 825

PAYTM : ऑनलाइन भुगतान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की पेरेंट कंपनी पेटीएम का हाल बेहाल है। इसके निवेशकों के दिन सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। 18000 करोड़ का आईपीओ लाने वाली पेटीएम के शेयरों में लिस्टिंग के बाद से गिरावट का दौर जारी है। सोमवार को इसका भाव 12 फीसदी टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

सोमवार को पेटीएम के शेयर की कीमत में आई गिरावट के कारण इसका भाव टूटकर 685 रुपये पर पहुंच गया। यह इसे इश्यू प्राइज से 70 फीसदी कम है। बता दें कि जब से पेटीएम के शेयरों की लिस्टिंग हुई है तब से ही इसमें गिरावट देखने को मिली है।

2150 रुपये के इश्यू प्राइज से करीब 9 फीसदी टूटकर लिस्ट होने के बाद से इसकी कीमत में लगातार कमी आती गई और अब हाल ये हैं कि इसका दाम घटकर 685 रुपये प्रति शेयर तक आ गया है

Also Read:- Paytm :बैंक बंद, हुआ करोडो का नुकसान …जानिए पूरी खबर

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.