गर्मियों में दही खाने के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ

0 19

नई दिल्ली : गर्मियों में दही सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना भी है। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं। गर्मी में पाचन संबंधी समस्याएं आम होती हैं, ऐसे में दही काफी मदद करता है।

गर्मी में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। दही में इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने वाले गुण होते हैं, जो शरीर को गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

सूजन और स्किन डिजीज से होगा बचाव

दही में सूजन कम करने वाले गुण भी होते हैं। गर्मी में कई बार त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, दही का ये गुण इन समस्याओं से राहत दिला सकता है।

हड्डियों को मिलेगा कैल्शियम

दही में कैल्शियम, प्रोटीन और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से दही खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषण मिलता रहता है।

दही पौष्टिक होने के साथ-साथ भूख को भी कंट्रोल रखता है। गर्मी में खानपान में थोड़ी लापरवाही हो जाती है, ऐसे में दही खाने से जल्दी भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग पर लगाम लगती है।

कम कैलोरी वाला होने के साथ-साथ दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मी में खानपान में बदलाव आते रहते हैं, ऐसे में वजन को कंट्रोल करने में भी दही मदद करता है।

दही में सूजन कम करने के गुणों के साथ-साथ ये एलर्जी के लक्षणों को भी कम कर सकता है। गर्मी में होने वाली एलर्जी की समस्या से भी दही काफी राहत दिला सकता है।

दही का स्वाद और पोषण मूल्य बढ़ाने के लिए आप इसमें खीरा, ककड़ी, पुदीना, धनिया, शहद, तरबूज, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, दालचीनी पाउडर और केला जैसी चीजें मिला सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.