अमरनाथ गुफा से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्री की मौत, 300 फुट गहरी खाई में गिरा, महिला घायल

0 378

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां अमरनाथ गुफा (Amarnath Yatra) से लौटते समय बिहार के रोहतास जिले के तुंबा गांव के एक तीर्थयात्री विजय कुमार शाह, कालीमाता के पास फिसल गए और सीधे 300 फीट नीचे गिर गए। मामले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्री को माउंटेन रेस्क्यू टीम और सेना ने संयुक्त रूप से बचाया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, श्री अमरेश्वर धाम के दर्शन के बाद लौट रहे श्रद्धालु की बीते शुक्रवार शाम काली माता मोड़ के पास अचानक खाई में गिरने से मौत हो गई और एक महिला श्रद्धालु जख्मी हो गई। मृत श्रद्धालु की पहचान बिहार के विजय कुमार के रूप में हुई है। जो बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव का रहने वाला था।

मामले पर पुलिस ने बताया कि, “एक यात्री विजय कुमार शाह, गांव तुम्बा, जिला रोहतास बिहार के निवासी, एक अन्य यात्री ममता कुमारी के साथ अमरनाथ की पवित्र गुफा से लौटते समय कालीमाता मंदिर के पास फिसल गए और 300 फीट नीचे गिर गए। इस यात्री को माउंटेन रेस्क्यू टीम और भारतीय सेना ने संयुक्त रूप से बचाया, लेकिन बाद में उनकी मृत्यु हो गई है।”

पुलिस ने बताया कि, बाद में मृतक का शव खाई से निकाला गया है और उसे बालटाल बेस कैंप में पहुंचाया गया है। वहीं घायल महिला का नाम ममता कुमारी है और उसे बरारीमर्ग में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों ने बीती शाम को पवित्र गुफा में दर्शन किए थे और वापस बालटाल आधार शिविर की तरफ लौट ही रहे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.