सोमनाथ पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना; दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में किया जलाभिषेक

0 18

नई दिल्ली: सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विशेष अवसर पर गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं, राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सहयोगी मंत्रियों प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा के साथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। सभी नेताओं ने लाइव प्रसारण के माध्यम से सोमनाथ मंदिर में हो रहे मुख्य आयोजन से भी जुड़कर इस अवसर में भागीदारी की।

देशभर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए। दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में भी भारी भीड़ देखने को मिली, जहां श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। पूरा मंदिर परिसर धार्मिक वातावरण और जयकारों से गूंज उठा।

‘विकास भी और विरासत भी’ का संदेश

कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी प्रमुखता से सामने आया कि अनगिनत आक्रमणों और विध्वंसों के बावजूद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारत की सांस्कृतिक दृढ़ता और सनातन परंपरा का प्रतीक है। यह इस बात का संदेश देता है कि भारत की संस्कृति और आस्था को कोई भी शक्ति समाप्त नहीं कर सकती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकास भी और विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और भारतीय सांस्कृतिक चेतना वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही है।

मंत्रियों और श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी

इस धार्मिक आयोजन में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर इस अवसर को ऐतिहासिक बताया।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और भक्ति, आस्था व सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.