PM मोदी ने रजत जीतने पर भारतीय बैडमिंटन टीम को दी बधाई

0 603

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- “बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के लिए किदांबी श्रीकांत,सात्विक साईराज रंकीरेड्डी, बी सुमित रेड्डी, लक्ष्य सेनो,चिराग शेट्टी, ट्रीसा जॉली,आकर्षी कश्यप, अश्विनी पोनप्पा, गायत्री गोपीचंद और पीवी सिंधु की भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई। उनकी उपलब्धि पर गर्व है।”

उन्होंने कहा, “बैडमिंटन भारत में सबसे प्रशंसित खेलों में से एक है। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक इस खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाने और आने वाले समय में अधिक से अधिक लोगों को इसका अनुसरण करने में मदद करेगा।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.