सनातन को लेकर एमपी में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, I.N.D.I.A को दे दिया एक नया नाम

0 461

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंच कर राज्य में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी विपक्षी गठबंधन के नेताओं पर जमकर तीखे वार किए। पीएम ने विपक्ष द्वारा सनातन के अपमान से लेकर भारत की आस्था पर हमले समेत कई मुद्दों को उठाया। वहीं, पीएम ने अपने संबोधन नें I.N.D.I.A गठबंधन के लिए एक अन्य खास नाम का जिक्र किया।

पीएम मोदी मध्य प्रदेश में सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को इंडी अलायंस कह कर बुलाया। पीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ऐसे दल भी हैं जो देश को व समाज को विभाजित करने में लगे हैं। इन्होंने मिलकर इंडी अलायंस बनाया है। इसे कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। पीएम ने कहा कि इन दलों का नेता तय नहीं है, नेतृत्व पर भी भ्रम है लेकिन इन्होंने मुंबई में हुई मीटिंग में गठबंधन कैसे काम करेगा उसकी रणनीति बना ली है।

पीएम मोदी ने रैली में बताया कि विपक्षी गठबंधन काम कैसे करेगा। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति पर हमला, भारत की आस्था पर हमला, भारत को जिन विचारों ने, जिन संस्कारों ने, जिन परंपराओं ने हजारों वर्ष से जोड़ा है, उन्हें तबाह करना इंडी अलायंस की नीति है।

पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर सनातन को खत्म करने की प्लानिंग का भी आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर सनातनी को इंडी गठबंधन से सतर्क रहने की जरूरत है। पीएम के मुताबिक, इन लोगों ने अब खुलकर सनातन पर हमला करना शुरू कर दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.