पीएम मोदी ने की द्रौपदी मुर्मू की तारीफ, कहा- राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी राजनीति से ऊपर

0 600

हैदराबाद। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की सराहना की और कहा कि उनकी उम्मीदवारी किसी भी राजनीति से ऊपर है। सूत्रों की माने तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजनीतिक प्रस्ताव पेश करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुर्मू की तारीफ की.

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों से कहा कि अगर मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो यह वास्तव में भारत के लिए सम्मान की बात होगी। उनकी उम्मीदवारी किसी भी राजनीति से ऊपर है।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुर्मू के जीवन के संघर्ष के बारे में बात की। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीवन में इतने संघर्षों के बावजूद मुर्मू उस मुकाम को हासिल करने में सफल रही, जिसके लिए वह हमेशा डटी रहीं। उन्होंने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.