PM मोदी आज मप्र के बिजली हितग्राहियों से करेंगे संवाद

0 605

भोपाल: मध्य प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-ऊर्जा@2047 कार्यक्रम 25 जुलाई से किया जा रहा है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार को) दोपहर 12.30 बजे समापन कार्यक्रम में बिजली हितग्राहियों से संवाद कर संबोधित करेंगे।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आज मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम सेल्दा के बिजली हितग्राहियों से भी वर्चुअल संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रि-परिषद के सभी सदस्य इस कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़कर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुनेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.