वॉशिंगटन हिल्टन होटल फायरिंग पर पीएम मोदी की सख्त प्रतिक्रिया, ट्रंप की सुरक्षा पर जताई राहत, कहा- लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

0 24

वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता जताते हुए कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है। पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति के सुरक्षित होने की जानकारी मिलना राहत देने वाली खबर है।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे कृत्यों को पूरी तरह से खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी की सुरक्षा और कुशलता की कामना भी की।

पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी एक स्वर में कड़ी निंदा होनी चाहिए।

घटना के दौरान मची अफरा-तफरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में बेहद खतरनाक हथियार से चार से पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रित किया।

इस कार्यक्रम में कई राजनेता, पत्रकार और अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे, जिनके बीच अचानक फायरिंग से दहशत फैल गई।

हमलावर को पुलिस ने पकड़ा
सूचना के अनुसार, हमलावर को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हो सकता है यह हमला हत्या की कोशिश के इरादे से किया गया हो।

ट्रंप ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें हमलावर को कार्यक्रम स्थल की ओर भागते हुए और फिर सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़ते हुए देखा जा सकता है।

ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की
घटना के बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीक्रेट सर्विस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमलावर को समय रहते काबू कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है। ट्रंप ने बताया कि हमलावर के पास शक्तिशाली हथियार था, जिससे एक सुरक्षा अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, लेकिन अधिकारी सुरक्षित है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.