BMC चुनाव में भी पीएम नरेंद्र मोदी का सहारा, मुंबई दौरा बढ़ा रहा है सियासी पारा

0 309

मुंबई: बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव की हलचल तेज हो गई है। हालांकि, तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी यहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का इस्तेमाल करने की तैयारी करती नजर आ रही है। खबर है कि पीएम मोदी 19 जनवरी को मुंबई का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वह मुंबई और नवी मुंबई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे।

पीएम मोदी के इस दौरे को भाजपा की BMC चुनाव जीतने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही पीएम के दौरे की यह घोषणा उस दिन की गई है, जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दलों यानी बालासाहेबांची शिवसेना और भाजपा ने BMC चुनाव के लिए संयुक्त बैठक की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के सूत्र बताते हैं कि पीएम का दौरा विपक्ष के पार्टी को मुंबई और महाराष्ट्र विरोधी दिखाने के दावे के काटने में मदद करेगा। खास बात है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई दौरा किया था। इसके बाद से ही महाविकास अघाड़ी ने शिंदे-भाजपा सरकार के खिलाफ सुर बुलंद कर दिए थे। विपक्षी दल महाराष्ट्र से कई बड़े प्रोजेक्ट्स को जाने को लेकर सरकार को घेर रहे थे।

देश के सबसे अमीर निकाय पर दशकों से शिवसेना का कब्जा है। कहा जाता है कि 2017 में हुए बीएमसी चुनाव में भाजपा और शिवसेना में दरार के संकेत मिल गए थे। एक ओर जहां 227 में शिवसेना ने 84 वार्ड में जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा 82 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.