PM SVANidhi Mela: दादरी में ऋण वितरण शिविर का आयोजन, स्ट्रीट वेंडर्स को मिला आत्मनिर्भर बनने का अवसर

0 43

यूपी डेस्क : गौतमबुद्धनगर के नगर पालिका परिषद दादरी में बुधवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत लोक कल्याण मेला एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, ठेला संचालकों और छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी आसान ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना रहा।

शिविर के दौरान लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनके आवेदन पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया भी पूरी की गई। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न चरणों में 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

समय पर भुगतान करने वालों को अतिरिक्त लाभ

अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी और कैशबैक जैसी अतिरिक्त सुविधाओं का भी लाभ दिया जाता है। इससे छोटे व्यापारियों को अपना कारोबार बढ़ाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता मिल रही है।

छोटे व्यापारियों के लिए लाभकारी योजना

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद दादरी की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ उनके व्यवसाय को नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

योजना की जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई गई

डूडा विभाग की ओर से शहर मिशन प्रबंधक शीला कुमारी ने बताया कि शिविर में लाभार्थियों को योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदन प्रक्रिया से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में डूडा विभाग की ओर से शीला कुमारी, रवींद्र और आकाश मौजूद रहे। वहीं नगर पालिका परिषद दादरी की ओर से अरुण बंसल, नरेंद्र सिंह राठौड़, तुषार शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.