बच्चों के जरिए पॉकेट मारी करवाने वाले गिरोह का भांडाफोड़, पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार को किया गिरफ्तार

0 510

हावड़ा: दुर्गा पूजा से ठीक पहले कोलकाता पुलिस और हावड़ा सिटी पुलिस ने बच्चों के जरिए पॉकेट मारी करवाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। मंगलवार देर रात संयुक्त अभियान के तहत छापेमारी कर पुलिस ने पॉकेटमार गिरोह के कई सदस्यों को हावड़ा के डोमजूर थाना अंतर्गत नारना इलाके से धर दबोचा है। पुलिस ने इस गिरोह के चंगुल से नौ बच्चों को भी छुड़ाया है। इन बच्चों से पाकेटमारी करवाया जाता था।

हर साल दुर्गा पूजा या दिवाली से पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उससे सटे हावड़ा के शहरी इलाकों में पॉकेटमारी की घटना में भारी बढ़ोतरी होती है। पूर्व की घटनाओं से सबक लेते हुए दोनों जिले की पुलिस ने एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर हावड़ा के डोमजूर के नारना गांव में छापेमारी की गई। यहां से तीन महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ये सभी राजस्थान के सतवारा गांव के निवासी हैं। इसके अलावा पॉकेट मार गिरोह के चंगुल से छुड़ाये गये सभी बच्चों की उम्र छह से 13 वर्ष के बीच है। बच्चों को पुलिस ने होम में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्गा पूजा से पहले, वे कोलकाता के बड़े शॉपिंग मॉल, बाजार क्षेत्रों, बसों और मेट्रो रेल में चोरी और पिकपॉकेट करते थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.