बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोलकाता के इंडियन म्यूजियम को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा

0 375

कोलकाता : कोलकाता के इंडियन म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस (Police) ने चारों तरफ से घेरा । मध्य कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित इंडियन म्यूजियम (संग्रहालय) के अधिकारियों को शुक्रवार को म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिला। इसके बाद कोलकाता पुलिस और बम स्क्वाड की टीम ने म्यूजियम परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। धमकी म्यूजियम अधिकारियों को एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई। इसके बाद तुरंत म्यूजियम के अधिकारियों ने सिटी पुलिस मुख्यालय को जानकारी दी।

लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, एक पुलिस दल ने पूरे म्यूजियम परिसर को घेर लिया है। बम स्क्वायड की टीम किसी भी विस्फोटक का पता लगाने के लिए परिसर के हर कमरे की तलाशी ले रहे हैं। टीम के अंदर जाने से पहले म्यूजियम के कर्मचारियों और विजिटर्स को परिसर से बाहर किया गया। अधिकारियों ने उचित समय के लिए विजिटर्स के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए एक नोटिस जारी किया है। शहर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ”जिस ईमेल से बम का अलर्ट भेजा गया था, उसके सोर्स को लेकर भी जांच शुरू हो गई है।”

बता दें कि अगस्त 2022 में म्यूजियम की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस एके-47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस फायरिंग में उसके एक सहकर्मी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया था। बाद में कोलकाता पुलिस की कॉम्बैट फोर्स और सीआईएसएफ की एक संयुक्त टीम द्वारा एक घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे मार गिराया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.