प्रभास की ‘आदिपुरुष’ OTT Platform पर एक अगस्त को होगी रिलीज

0 441

मुंबई : फिल्म ‘आदिपुरुष’ के 16 जून को रिलीज होने के बाद कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है। यह फिल्म 1 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर डायलॉग्स, वीएफएक्स, प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन के लुक्स को लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन फिल्म प्रेमी अभी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभास अभिनीत फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ महाकाव्य रामायण पर आधारित है। फिल्म में प्रभास ने राम, कृति सेनन ने सीता, सनी सिंह ने लक्ष्मण, सैफ अली खान ने रावण और देवदत्त नागे ने हनुमान की भूमिका निभाई है। फिल्म का लेखन और निर्देशन ओम राउत ने किया था।

यह फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोरी थी, लेकिन सिनेमाघरों में पहुंचने पर इसे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी निराशाजनक प्रतिक्रिया मिली। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी फिल्म की टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.