pratapgarh cyclone: प्रतापगढ़ में तूफानी चक्रवात से दर्जनों गांव में भारी तबाही, एक की मौत, कई घायल

0 550

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में तूफानी चक्रवात से दर्जनों गांव में भारी तबाही की खबर है। पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चक्रवात की चपेट में आने से दर्जनों लोग घायल हैं। मलबे में दबने से महिला प्रधान की हालत बेहद नाजुक है। चक्रवात की चपेट में आने से दर्जनों मवेशी मलबे में दबे हैं। शनिवार को आए चक्रवात में दर्जनों गांव के बिजली के पोल और पेड़ उखड़ गए हैं। रानीगंज सीओ विनय साहनी थाना अध्यक्ष सर्वेश सिंह रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। रानीगंज कोतवाली के दर्जनों गांव में भारी तबाही आने से हाहाकार मचा है।

दुर्गागंज कसेरूआ गांव में चक्रवाती तूफान आने के कारण काफी घर और पेड़ गिर गए जिसमें राम बहादुर यादव (45) की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। ग्राम प्रधान सराय चेतराइ हीरावती देवी पत्नी राम शिरोमणि पटेल मलबे में दबने से बुरी तरह से घायल हो गई। इन्हें इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाया गया है।

अगनू सरोज उम्र 60 वर्ष सिंगाही गांव के रहने वाले हैं जो ठेलिया चलाते हैं टीन का टुकड़ा लगने से उनका पेट फट गया है। इस्लाम खान (65) कसेरूआ के रहने वाले हैं इनके सर में चोट आई है। राहत बचाव के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.