राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने कुल्लू बस हादसे पर जताया दुख

0 483

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए भीषड़ सड़क हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट संदेश में कहा, “कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में हुए बस हादसे में विद्यार्थियों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने बच्चों व प्रियजनों को खोने वाले शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट संदेश में कहा, “कुल्लू में हुई बस दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु का समाचार विचलित और व्यथित करने वाला है। बच्चों के शोकाकुल परिवारों की वेदना में शामिल हूं। ईश्वर घायलों को जल्द ही पूर्ण स्वस्थ करें। राहत बचाव कार्य तत्परता से संपन्न हों।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.