MP में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ शामिल होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा !

0 129

भोपाल। इस समय राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्‍व में देश में “भारत जोड़ो यात्रा” (India Jodo Yatra) निकाली जा रही है। यात्रा इस समय महाराष्‍ट्र में है जो आज मध्‍यप्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मप्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ा यात्रा निकल रही है। इसी महीने 20 दिन बाद मप्र में आ रही यात्रा प्रदेश में 382 किमी चलेगी। राहुल की इस यात्रा से कांग्रेस को मप्र में सरकार में लौटने की उम्मीद है। यात्रा निकलते ही पूरी कांग्रेस चुनाव मैदान में उतर जाएगी। साथ ही यात्रा के लिए जिन नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिम्मेदारी सौंपी हैं, वे नेता विधानसभा में भी बड़ी भूमिका निभाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें के मध्‍य प्रदेश में राहुल गांधी की 382 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा आज यानि 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। इसके माध्यम से कांग्रेस मालवा और निमाड़ क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। साथ ही अन्य क्षेत्रों को भी यात्रा से जोड़ा जाएगा। इसके चलते प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा को लेकर सभी संभागों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अगले हफ्ते मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी।

विदित हो इससे पहले प्रियंका पहले यात्रा में शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार में व्यस्त थीं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुल निर्धारित 3,570 किलोमीटर में से अब तक लगभग आधी दूरी तय कर चुकी है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर गांव से आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एंटर करने जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.