देश के लोगों के असली मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी : प्रियंका गांधी वाड्रा

0 240

नई दिल्ली : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश के लोगों के असली मुद्दों की आवाज एक बार फिर (Once Again) संसद में गूंजेगी। उन्होंने न्याय और सच्चाई के लिए अपने भाई की लड़ाई में देश के लोगों को धन्यवाद दिया ।

प्रियंका गांधी ने पार्टी सांसदों और इंडिया ब्लॉक नेताओं की नारेबाजी के बीच अपने भाई के संसद पहुंचने का वीडियो संलग्न करते हुए एक ट्वीट में कहा, “देश के लोगों के असली मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी।”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने वाले लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और न्याय और सच्चाई की लड़ाई का समर्थन करने वाले करोड़ों देशवासियों को हार्दिक धन्यवाद।”

उनकी यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के तीन दिन बाद लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा सांसद के रूप में सदस्यता बहाल करने के बाद आई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.