Punjab News: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की रेड, सुबह 5 बजे तीन गाड़ियों में पहुंची टीम; इलाके में मचा हड़कंप

0 20

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से हलचल मच गई। ईडी की टीम ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब पांच बजे तीन गाड़ियों में अधिकारी जोधा मल रोड स्थित उनके घर पहुंचे और अंदर दाखिल होकर जांच शुरू कर दी।

सुबह-सुबह पहुंची ईडी की टीम, आवास की घेराबंदी

ईडी की इस अचानक कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। अधिकारियों के आवास पर पहुंचने के बाद आसपास सुरक्षा जवानों की तैनाती कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर घर को घेर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के समय पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा भी अपने आवास के अंदर मौजूद थे।

किस मामले में हुई छापेमारी, अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल ईडी की टीम किस मामले की जांच के सिलसिले में सुंदर शाम अरोड़ा के घर पहुंची है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कार्रवाई के पीछे की वजह को लेकर भी विभाग की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

जांच जारी, आधिकारिक बयान का इंतजार

सोमवार सुबह से ही ईडी के अधिकारी आवास पर कार्रवाई में जुटे हुए हैं। छापेमारी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन जांच के मकसद और उससे जुड़े तथ्यों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। ईडी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.