रेडियो की दुनिया के बादशाह अमीन सयानी का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

0 91

मुंबई : रेडियो की दुनिया के जाने- माने अनाउंसर अमीन सयानी का निधन (death) हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस (last breath) ली। मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। अमीन सयानी के निधन से उनका परिवार शोक में डूब गया है।

अमीन सयानी ने मंगलवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की अमीन सयानी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अंतिम संस्कार को लेकर उनके बेटे ने कहा कि वो इस पर जल्द अपडेट देंगे। इस दुख की घड़ी में अमीन सयानी के परिवार के साथ- साथ उनके फैंस भी सदमे में हैं।

21 दिसंबर, 1932 को जन्मे अमीन सयानी रेडियो की दुनिया के सुपरस्टार थे। उन्होंने रेडियो को पहचान दिलाने में बड़ा योगदान दिया। ‘गीत माला’ उनके लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। इस एक शो ने अमीन सयानी को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। खूबसूरत आवाज और आकर्षक अंदाज के लिए वो अपने फैंस के बीच सुपरस्टार थे। अमीन सयानी ने अपने रेडिया करियर में 50 हजार से भी ज्यादा शोज किए।

अमीन सयानी का ‘बहनों और भाइयों’ के साथ श्रोताओं को संबोधित करने का तरीका आज भी उतना ही ताजा है। अमीन सयानी रेडियो की दुनिया में बादशाह बनकर रहे थे। उनकी आवाज का जादू सुनने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता था, जो अब सिर्फ यादों में रहेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.